अलीगढ़ में टप्पल के बुढ़ाका गांव में पत्नी ने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। शव जमीन पर पड़ा हुआ था। जिसके पास में रस्सी पड़ी हुई थी। शव की छाती पर पैरों के निशान थे। पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
अलीगढ़ में टप्पल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुढ़ाका गांव में पत्नी ने पति की गला घोटकर हत्या कर दी। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस पत्नी से पूछताछ में लगी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि पति और पत्नी के बीच कोई विवाद हुआ था, जिसके बाद घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
14 नवंबर की तड़के सुबह में बुढ़ाका गांव में पत्नी ने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर एसपीआरए पलाश बंसल, खैर क्षेत्राधिकारी राजीव द्विवेदी ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। घटनास्थल से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मामले में पत्नी को हिरासत में लिया है।
मृतक प्रेमराज के भाई देवराज सिंह ने बताया कि पत्नी ने ही पति की हत्या की है। शव जमीन पर पड़ा हुआ था। जिसके पास में रस्सी पड़ी हुई थी। शव की छाती पर पैरों के निशान है। मामले में खैर के क्षेत्राधिकारी राजीव द्विवेदी ने कहा कि तत्काल अधिकारियों द्वारा मौका मुआयना कर वैधानिक कार्यवाही प्रचलित की गई। मृतक के शव पर कोई भी धारदार चोट नहीं हैं । मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है। मौके पर शांति है।
बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी रूपाली असम की रहने वाली है। उसकी 15 साल पहले हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। चार महीने पहले पति और पत्नी का विवाद हो गया था, तो पत्नी अपने मायके चली गई। एक महीने पहले ही वह ससुराल आई। अब यह घटना घटित हो गई।