फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जा मर जा…: पत्नी की इस बात से खफा किसान नेता ने बनाई वीडियो, सुसाइड नोट के साथ फेसबुक पर की पोस्ट; फिर दी जान

Sun, 06 Apr 2025 01:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
किसान नेता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलीगढ़ में पति-पत्नी के बीच झगड़े में पत्नी ने गुस्से में कह दिया कि जा मर जा, इतने पर ही किसान नेता फंदा गले में डालकर झूल गया। परिजनों ने उन्हें जेएन मेडिकल में भर्ती कराया, जहां शनिवार को उपचार के दौरान किसान नेता की मौत हो गई। 
विज्ञापन


मरने से पहले उन्होंने अपनी पत्नी का एक वीडियो भी फेसबुक पर पोस्ट किया है। घटना मंगलवार की है और मरने वाले कुलदीप (33) पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव रामपुर चंदियाना के रहने वाले थे। 

वह भारतीय किसान यूनियन (अधिकार) के प्रदेश सचिव थे। मंगलवार को ही घटना से पहले उन्होंने फेसबुक पर अपनी पत्नी का वीडियो व एक सुसाइड नोट पोस्ट किया था। हाथ से लिखे एक पर्चे में उन्होंने सीएम को संबोधित करते हुए पत्नी सहित पांच लोगों से अपनी जान को खतरा बताया। 
विज्ञापन


यह लिखा है कि ये लोग उसे धमकी दे रहे हैं, उसकी मौत के जिम्मेदार हैं, इन्हें फांसी दी जाए। माना जा रहा है कि जो वीडियो पोस्ट किया है, वह उन्होंने खुद ही बनाया है। इसमें उनकी पत्नी घर के आंगन में किसी से फोन पर बात करते हुए घूम रही है। 

'यह नहीं मरेगा, ढोंग कर रहा है, यह तो हमें मारेगा'
वह कुछ कहता है, अचानक वह गुस्से में बोल पड़ती है कि जा मर जा। इसके बाद फिर वह फोन पर बात करने लगती है और किसी से कह रही है कि यह नहीं मरेगा, ढोंग कर रहा है, यह तो हमें मारेगा। 
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ ने इस संबंध में कोई तहरीर मिलने से इन्कार किया है। सीओ छर्रा धनंजय सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें