फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी ढाने लगी कहर: आज और कल 42 के पार रहेगा पारा, पंखे खराब होने से जिला अस्पताल में मरीज परेशान

Sun, 06 Apr 2025 12:21 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अधिक गर्मी होने के चलते अब पंखों से गर्म हवाएं निकलने लगी हैं। सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीज गर्मी से बिलबिलाने लगे हैं। मलखान सिंह जिला अस्पताल के वार्ड नंबर-तीन और चार में एक-एक पंखा खराब है, जबकि इस प्रचंड गर्मी में कूलर की जरूरत महसूस होने लगी है।
विज्ञापन
सेंटर प्वाइंअ चौराहे पर दोपहर का पसरा सन्नाटा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अप्रैल के पहले सप्ताह में ही तीखी धूप जनजीवन को प्रभावित करने लगी है। 5 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा। 6 अप्रैल को 42 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने का अनुमान है। एएमयू के भूगोल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अहमद मुज्तबा सिद्दीकी ने बताया कि 8 अप्रैल तक पारा 42 के पार रहेगा। लू के थपेड़े भी लोगों को बेचैन करेंगे।

विज्ञापन


5 अप्रैल को दोपहर की तपिश ने हर किसी को बेचैन कर दिया। स्थिति यह थी हर वक्त गुलजार रहने वाला सिविल लाइंस, घंटाघर, रामघाट रोड और सेंट्रल प्वाइंट पर सन्नाटा सा दिखा। वहीं बढ़ते तापमान को देखते हुए जेएन मेडिकल कॉलेज ने गर्मी से जुड़ी बीमारियों से निपटने की तैयारी कर ली है। मेडिसिन विभाग द्वारा वार्ड-11 को हीट स्ट्रोक वार्ड बनाया गया है। यहां पर हीट स्ट्रोक और हाइपोथर्मिया का उपचार किया जाएगा।

प्राचार्य प्रो. मोहम्मद हबीब रजा ने बताया कि गर्मी से जुड़ी बीमारियों को देखते हुए तैयारी बेहद जरूरी है। मेडिकल अधीक्षक प्रो. सैयद अमजद अली रिजवी और डॉ. मोहम्मद साकिब आलम ने हाइपोथर्मिया व हीट स्ट्रोक की पहचान और प्रबंधन के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी से मरीज परेशान..वार्ड में दो पंखे खराब

5 अप्रैल को अधिक गर्मी होने के चलते अब पंखों से गर्म हवाएं निकलने लगी हैं। सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीज गर्मी से बिलबिलाने लगे हैं। मलखान सिंह जिला अस्पताल के वार्ड नंबर-तीन और चार में एक-एक पंखा खराब है, जबकि इस प्रचंड गर्मी में कूलर की जरूरत महसूस होने लगी है। सामान्य दिनों की अपेक्षा शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा। वार्डों में आठ-आठ पंखे लगे हैं। वार्ड नंबर-तीन और चार में एक-एक पंखा खराब है। इससे मरीजों को गर्मी से जूझना पड़ रहा है। मरीजों ने शिकायत भी की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

गर्मी ज्यादा पड़ रही है। पंखा खराब होने से मरीजों को दिक्कतें हो रही हैं। इसकी जानकारी विभाग को भी है, लेकिन दिक्कतें दूर नहीं हुई।-हबीब, रसलगंज, तीमारदार
वार्डों में पंखों के साथ ही कूलर का भी इंतजाम होना चाहिए। इससे गर्मी से निजात मिल पाएगी। तापमान लगातार बढ़ रहा है।-श्रीनिवास, बिलाहर, तीमारदार
जो भी पंखे खराब हैं, उन्हें दुरुस्त कराया जा रहा है। गर्मी बढ़ते ही मरीजों की सहूलियतों को लेकर कूलर का भी इंतजाम कराया जाएगा।-डॉ. जगवीर सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल


कैसे करें हीटवेव से बचाव
-ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं।
-हल्के रंग के एवं पसीना शोषित करने वाले हल्के कॉटन के कपड़े पहनें।
-धूप का चश्मा, छाता, टोपी का प्रयोग करें।
-अगर खुले में काम करते हैं तो सिर, चेहरा, हाथ और पैर को गीले कपड़े से ढके रहें।
-ओआरएस घोल घर मे जरूर रखें।
-बीमारी का अनुभव करते है तो तुरंत डॉक्टर सलाह ले घर को ठंडा रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें