फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी बोली, मैं ससुराल जाना चाहती हूं

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के धौर्रा माफी में ब्याही लखनऊ निवासी महिला ने ससुराल में जाने के लिए क्वार्सी थाना में तहरीर दी है। महिला को इंसाफ दिलाने के लिए सपा के पूर्व विधायक जमीर उल्लाह खान भी थाना पहुंचे। शनिवार को पीड़िता ने बताया कि 15 साल से एक प्रोफेसर का बेटा और वह दोनों एक-दूसरे के संपर्क में हैं।
विज्ञापन

युवक ने शादी करने का वादा किया। पिछले साल उन्हें जानकारी मिली कि प्रोफेसर अपने बेटे का निकाह किसी और युवती से कर रहे हैं। इसके बाद वह अलीगढ़ पहुंची और थाना क्वार्सी में युवक व उसके परिवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा। प्रोफेसर ने कहा कि वह रिपोर्ट न दर्ज कराए, निकाह करा देंगे।
13 जून 2020 को उनके बेटे के साथ निकाह हो गया। निकाह होने के बाद ससुराल पक्ष ने कहा था कि 15 दिन बाद उसे लखनऊ से अलीगढ़ ले आएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। महिला ने कहा कि वह इंसाफ चाहती हैं। इसलिए उन्होंने थाने में तहरीर दी है। तहरीर में ससुराल रहने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

14 अप्रैल 2021 से पति फरार है। पति-पत्नी दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं। पूर्व विधायक जमीर उल्लाह खान ने बताया कि पीड़िता को न्याय नहीं मिल रहा है। उसे इंसाफ दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर सपा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष गुलिस्तान, सीमा शर्मा, संगीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें