फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की हत्या में पत्नी-प्रेमी सहित चारों को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सासनी गेट क्षेत्र के मोहल्ला कबीर नगर पला साहिबाबाद में फैक्टरी मजदूर की हत्या में गिरफ्तार उसकी पत्नी, प्रेमी सहित चारों आरोपी सोमवार को जेल भेज दिए गए। इसके अलावा पुलिस ने हत्या कर शव फेंके जाने में प्रयुक्त की गई टिर्री को भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि 26 वर्षीय चेतन ने तीन साल पहले इलाके की ही नेहा से प्रेम विवाह किया था। चेतन मोहल्ले में ही एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। उसी फैक्टरी के स्वामी से नेहा के प्रेम संबंधों में तीन दिन पहले चेतन की हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने नेहा, फैक्टरी स्वामी दीपक व दो अन्य पिंटू व रवि को गिरफ्तार कर लिया था। इंस्पेक्टर सासनी गेट पंकज मिश्रा के अनुसार गिरफ्तार चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है। इस हत्या में प्रयुक्त टिर्री भी बरामद कर ली गई। बाकी मामले में जांच चल रही है। अन्य लोगों को लेकर सुराग जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें