साली से मोबाइल फोन पर चोरी-छिपे बात करने से दंपती में विवाद हो गया, बाद में गुस्साई पत्नी फंदे पर झूल गई लेकिन परिजनों ने समय रहते उसे उतार कर बचा लिया।
क्षेत्र के गांव का एक युवक अपनी साली से फोन पर चोरी-छिपे बात करता था, जिसकी भनक उसकी पत्नी को लगी तो घर में विवाद हो गया। बृहस्पतिवार सुबह परिजनों ने सभी रिश्तेदारों को फोन कर बुलाया तो रिश्तेदारों ने दोनो को समझा बुझाकर कर शांत किया और चले गए। शाम होते ही शक की बीमारी पनप गई और दोनो के बीच नोक-झोंक होने लगी। पति गुस्से में अपना बैग पैक करके घर से निकल गया। पत्नी भी कमरे में गई और साड़ी का फंदा बनाकर कमरे में लगे पंखे में बांधकर झूल गई। इसी दौरान युवक की मां बाहर से आई और बहू को लटकी देखकर शोर मचाया। पड़ोसी दौड़कर आये और बहू को फंदे से उतारा, हालत गंभीर देख परिजन अलीगढ़ ले गए और एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कर दिया, जहां रात महिला की हालत में सुधार बताया गया है।