फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सड़क हादसे में युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर भांकरी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार क्षेत्र के गांव कुलवा निवासी लीलाधर (30) भुकरावली स्थित एक गोदाम में मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार शाम सात बजे के करीब गांव के ही जसवंत और बिज्जू के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। भांकरी के पास पीछे से आ रहे किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में लीलाधर की मौत हो गई। जसवंत और बिज्जू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लीलाधर के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वे आठ भाइयों में पांचवें नंबर पर थे और अविवाहित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें