फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : पत्नी और प्रेमी ने मिलकर मारा था ताला कारीगर

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के एटा चुंगी बाईपास इलाके में ताला कारीगर की हत्या कर शव नाले में फेंकने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस हत्या को खुद ताला कारीगर की पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार 6 अप्रैल की सुबह नाले में मूल रूप से बहलोलपुर छतारी बुलंदशहर हाल रावणटीला निवासी चंद्रपाल का शव मिला था। उसकी पहचान होने के बाद उजागर हुआ कि वह पत्नी चांदनी व दो बच्चों संग यहां किराये पर रहकर बतौर ताला कारीगर मजदूरी करता था। पत्नी ने चंद्रपाल के शव की पहचान कर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने संदेह होने पर पत्नी के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकलवाई तो एक नंबर ऐसा मिला, जिस पर संदेह हुआ। इस नंबर के आधार पर पुलिस ने मूल रूप से अतरौली गनियावली हाल महुआ खेड़ा में किराये पर रहने वाले कैलाश उर्फ भोले को हिरासत में लिया। जब उससे कड़ाई से पूछताछ हुई तो कैलाश टूट गया और उसने चांदनी संग मिल चंद्रपाल की हत्या करना स्वीकारा। पुलिस के अनुसार कैलाश ने बताया कि वह चंद्रपाल संग काम करता था। इसी बीच दोस्ती में उसका चंद्रपाल के घर आना जाना शुरू हो गया और चांदनी से उसके प्रेम संबंध हो गए। इसकी भनक लगने पर चंद्रपाल ने विरोध करना शुरू कर दिया, जबकि वह दोनों कोर्ट मैरिज कर साथ रहने को तैयार हो गए। इसी क्रम में दोनों ने साजिश रचकर एक दिन रस्सी से गला घोंटकर चंद्रपाल की हत्या कर दी और फिर साइकिल पर उसकी लाश साइकिल पर रखकर नाले में लाकर फेंक दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार उनसे साइकिल व हत्या में प्रयुक्त रस्सी आदि बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें