फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : भाजपा सरकार में कौन बनेगा मंत्री, सबकी निगाह

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद अब सबकी निगाह इस बात पर टिकी हैं कि जिले से निर्वाचित किन-किन विधायकों को मंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त होगा। इस संबंध में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह के साथ ही पूर्व कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह, अनूप प्रधान एवं अनिल पाराशर के नाम की चर्चा सबसे अधिक है।
विज्ञापन

अतरौली विधान सभा क्षेत्र के विधायक एवं कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह को 2017 में योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में बतौर राज्यमंत्री शामिल किया गया था। मंत्री पद की रेस में इस बार भी उनको प्रबल दावेदार माना जा रहा है। बरौली विधान सभा क्षेत्र से निर्वाचित ठाकुर जयवीर सिंह मायावती सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे थे।
इस बार जनपद में सबसे अधिक मतों से उनकी जीत हुई है। खैर विधान सभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार निर्वाचित अनूप प्रधान वाल्मीकि के नाम की भी चर्चा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि अनूप प्रधान वाल्मीकि समाज से आते हैं। इस बार समाज के इकलौते विधायक निर्वाचित हुए है। इसके अतिरिक्त कोल विधान सभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करने वाले अनिल पाराशर एवं इगलास विधान सभा क्षेत्र से निर्वाचित राजकुमार सहयोगी के नाम की भी चर्चा है। भाजपा के नेता इस मुद्दे पर अधिकारिक रूप से कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि मंत्री का फैसला शीर्ष नेतृत्व के हाथों में हैं। कुछ लोग दबी जुबान यह भी कह रहे हैं कि कम से कम एक और अधिक से अधिक दो मंत्री जिले से बनाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें