फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः बच्चों ने नशा करने से रोका तो पिता ने खाया जहर

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
मडराक क्षेत्र के गांव दौलरा में सोमवार शाम पिता को नशे से रोकना बच्चों को भारी पड़ गया। गुस्से में पिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर आए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मडराक इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार ने बताया कि 39 वर्षीय राजेंद्र सिंह मजदूरी करता था। सोमवार शाम वह घर पहुंचा नशे में था। इस पर बच्चों ने उसे ऐसा न करने के लिए कहा। इस बीच बच्चों से उसकी नोकझोंक भी हुई। गुस्से में राजेंद्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है।

दादों क्षेत्र के नगला मोहकम में महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। माया देवी (25) पत्नी वीरेश के मायके पक्ष ने बताया कि शनिवार को किसी बात पर पति ने उसके साथ मारपीट कर दी थी। माया ने मायके वालों को सूचना दी। खबर पर कासगंज के गांव जारई से उसका भाई व भतीजा यहां आए तो उसका शव फंदे पर झूलता मिला। दोनों ने उसे नीचे उतारा और उपचार के लिए क्वार्सी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सोमवार रात उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस को मायके पक्ष ने बताया कि पांच साल पहले दोनों की शादी हुई थी। ससुराल वाले तभी से दहेज को लेकर उसका उत्पीड़न करते थे। उसे मारपीट कर फांसी पर लटकाया गया है। महिला अपने पीछे दो बच्चे बेटी नताशा व बेटे सुशांत को छोड़ गई है। सीओ छर्रा के अनुसार पोस्टमार्टम में मौत का कारण हैंगिंग आया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। ब्यूरो
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें