फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पुलिस व सीसीटीवी की निगरानी में होगी अब गेहूं की खरीद

विज्ञापन
अतरौली क्रय केंद्र पर जांच करने पहुंचे एसडीएम-नायब तहसीलदार।संवाद  - फोटो : samvad
विज्ञापन
मंडी समिति स्थित गेहूं क्रय केंद्रों पर धांधली और मनमानी की शिकायतों को लेकर शनिवार को गुस्साए किसानों ने केंद्र पर हंगामा कर दिया। एक किसान द्वारा राज्यमंत्री संदीप सिंह को फोन करने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर मौके पर एसडीएम, नायब तहसीलदार और कोतवाल पुलिस बल के साथ पहुंच गए। एसडीएम ने केंद्र प्रभारियों को कड़ी फटकार लगाई और कहा कि अब पुलिस और सीसीटीवी की निगरानी में गेहूं की खरीद होगी, तब कहीं जाकर किसान शांत हुए।
विज्ञापन

आरोप है कि गेहूं की तोल में किसानों की बजाय बिचौलियों को प्राथमिकता दी जा रही है। असली किसान कई दिनों से लाइन में लगे हैं, फिर भी उनका गेहूं नहीं खरीदा जा रहा है। केंद्र पर आए हृदेश कुमार समेत कई किसानों ने इसकी शिकायत प्रदेश के राज्यमंत्री संदीप सिंह से कर दी। उन्होंने तत्काल जिलाधिकारी को फोन कर क्रय केंद्रों पर हो रही गड़बड़ी की जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
डीएम के निर्देश पर एसडीएम नारायन सिंह, नायब तहसीलदार और कोतवाल राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मंडी समिति पहुंचे। एसडीएम ने मौके पर किसानों की समस्याएं सुनीं और केंद्र प्रभारियों को फटकार लगाई। एसडीएम ने आदेश दिए कि मंडी समिति में संचालित आरएफसी और एफसीआई दोनों क्रय केंद्रों पर अब दो-दो अमीनों की ड्यूटी लगाई जाएगी। पूरी खरीद प्रक्रिया पुलिस की निगरानी में होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि बिचौलियों से साठगांठ कर किसानों के शोषण की शिकायत की जांच कराई जाएगी। शिकायत सही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई होगी। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि पात्र किसानों का ही गेहूं समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। केंद्रों पर पारदर्शिता के लिए सीसीटीवी से भी निगरानी कराई जाएगी। सुबह खरीद की शुरुआत और शाम को क्लोजिंग का डाटा अमीन रखेंगे। मौके पर बड़ी संख्या में किसान, व्यापारी और मंडी सचिव प्यारेलाल व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, एसडीएम ने बताया कि क्रय केंद्र पर गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। इसकी जांच नायब तहसीलदार से कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें