डीएम ने बताया कि धान, गेहूं, आलू जैसी फसलों की खरीद के दौरान मंडी में जाम की समस्या को देखते हुए टोकन व्यवस्था लागू की जाएगी। मंडी में आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार करने के लिए कहा।
अलीगढ़ जिलाधिकारी संजीव रंजन 31 अक्तूबर की शाम को मंडी समिति खैर पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंडी परिसर में खरीद व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं व्यापारियों की समस्याओं का सुना।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि धान, गेहूं, आलू जैसी फसलों की खरीद के दौरान मंडी में जाम की समस्या को देखते हुए टोकन व्यवस्था लागू की जाएगी। मंडी में आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार करने के लिए कहा। मंडी के पीछे से नए मार्ग का चिन्हीकरण करने के लिए कहा। मंडी कमेटी अध्यक्ष प्रताप चौधरी, व्यापारी मनोज अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, अजित शर्मा, ओमवीर सिंह सहित अन्य व्यापारियों व आढ़तियों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।
व्यापारियों की मांग पर डीएम ने पुराने चबूतरों की मरम्मत तथा खाली पड़ी भूमि पर नए शेड लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान उप निदेशक मंडी प्रशासन राजेश कुमार गुप्ता, एसडीएम शिशिर सिंह और प्रभारी मंडी सचिव योगेंद्र को मंडी संचालन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं में पारदर्शिता, स्वच्छता और सुविधा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।