फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: लापता चल रहे निलंबित इंस्पेक्टर की गुमशुदगी दर्ज, डेढ़ माह से है गायब, पुलिस तलाश में जुटी

Sat, 01 Nov 2025 01:04 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गाजियाबाद के कविनगर क्षेत्र के अवंतिका कालोनी निवासी इंस्पेक्टर अनुज कुमार पुलिस लाइन में तैनात हैं। परिवार के साथ महुआ खेड़ा क्षेत्र की प्रभात नगर कालोनी में किराये पर रहते थे। करीब दो माह पहले अचानक वे ड्यूटी से गायब हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ की पुलिस लाइन से गैरहाजिर रहने व पत्नी की शिकायत के आरोपों में निलंबित चल रहे इंस्पेक्टर अनुज कुमार की गुमशुदगी महुआ खेड़ा पुलिस ने दर्ज कर ली है। इस संबंध में डेढ़ माह से बेटे के गायब होने के संबंध में अनुज की मां लगातार लापता बेटे का पता लगाने के लिए मांग कर रही थीं। उन्होंने जिला स्तर से लेकर मुख्यमंत्री तक से शिकायत की। बाद में हाईकोर्ट तक गईं। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है।

विज्ञापन


गाजियाबाद के कविनगर क्षेत्र के अवंतिका कालोनी निवासी इंस्पेक्टर अनुज कुमार पुलिस लाइन में तैनात हैं। परिवार के साथ महुआ खेड़ा क्षेत्र की प्रभात नगर कालोनी में किराये पर रहते थे। करीब दो माह पहले अचानक वे ड्यूटी से गायब हो गए। बाद में उनकी पत्नी ने भी उनके विषय में एसएसपी को शिकायत दी। जिसकी जांच में उन्हें बुलाया गया तो वे नहीं आए। इस पर उन्हें निलंबित किया गया। 

इसके बाद इंस्पेक्टर की मां सुशीला ने 17 सितंबर से बेटे के गायब होने व पता लगाने के विषय में शिकायती पत्र दिए। हाईकोर्ट तक गईं। इसी मामले में अब महुआखेड़ा पुलिस ने अनुज की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। महुआ खेड़ा थाना प्रभारी जुगेंद्र सिंह के अनुसार गुमशुदा इंस्पेक्टर की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें