फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: खैर की गणेश धाम कॉलोनी में नौ वर्ष बाद पहुंची बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा की गणेश धाम नई कॉलोनी में नौ साल बाद आखिरकार बिजली पहुंच गई है। काफी समय से यहां के लोग बिजली नहीं होने से परेशान थे।
विज्ञापन





इस कॉलोनी को विकसित करने वाले बिल्डर्स ने खंभे तो खड़े कर दिए थे, लेकिन बिजली लाइन खिंचवाने की व्यवस्था नहीं की गई थी। लोगों ने नगरपालिका में चेयरमैन संजय शर्मा के सामने यह समस्या रखी और बिजली विभाग अधिकारियों पर जान बूझकर परेशान करने का आरोप लगाया था।


चेयरमैन और ईओ निषाद मधुरमय ने बिजली विभाग अधिकारियों से वार्ता की, जिसके बाद यहां लाइन खिंचवाकर कनेक्शन दिए गए। कॉलोनी निवासी सत्यपाल सिंह,नेत्रपाल सिंह,अर्जन,हेमराज,मीनू,रेशमी,सुधा,रेखा ने चेयरमैन संजय शर्मा का स्वागत किया है। संवाद
विज्ञापन











बिलखौरा में भट्ठा मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

खैर। गांव बिलखौरा में भट्ठा मजदूर अजब सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह शुक्रवार शाम घर पहुंचा तो उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे, वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में अजब सिंह ने दम तोड दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके शराब पीने को लेकर हुई कलह में जहरीले पदार्थ का सेवन करने की बात कही जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट न होने की वजह से विसरा जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। संवाद
विज्ञापन







गौमत चौराहे पर पुलिस ने वाहनों से उतरवाए हूटर

खैर। कोतवाली क्षेत्र के गौमत चौराहा स्थित शनिवार की देर शाम पुलिस ने वाहन चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान कई गाड़ियों के हूटर व काली फिल्म उतरवाई। इस दौरान चालकों ने जनप्रतिनिधियों से बात कराने के लिए फोन भी किया। मगर प्रशिक्षु आइपीएस एवं कोतवाली प्रभारी लिपि नगायच ने आचार संहिता का हवाला देते हुए किसी से भी फोन पर बात करने के लिए मना कर दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें