कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने दुष्कर्म व पिटाई के आरोपी और दस हजार रुपये के इनामी को गिरफ्तार किया है। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।
सीओ डॉ. केजी सिंह ने बताया कि हस्तपुर निवासी श्रीकृष्ण पुत्र वीरेंद्र सिंह पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म और जानलेवा हमले सहित विभिन्न अपराधों में वांछित था। पकड़ में न आने पर एसएसपी की ओर से उस पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। शनिवार को कोतवाली प्रभारी सुरेंद्र कुमार पांडे, एसओजी प्रभारी बीडी पांडेय, एसएसआई बिजेंद्र सिंह ने फोर्स के साथ गोंडा रोड स्थित ग्राम सेमनपुर चौराहे से उसे गिरफ्तार कर लिया।