फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक बंदी का बाजारों में असर, गली-मोहल्लों में खुलीं दुकानें

विज्ञापन
साप्ताहिक बंदी के दिन बंद रहा महावीरगंज बाजार । - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को लागू की गई साप्ताहिक बंदी का असर बाजारों में तो दिखा। मगर, गली-मोहल्लों में दुकानदार दुकानों को खोलकर बैठे रहे। पुलिस व मजिस्ट्रेटों ने भी मुख्य बाजारों का भ्रमण किया। कई दुकानों को बाहर बेवजह बैठे लोगों को भगाया गया। वहीं, शहर के मुख्य चौराहों पर भी पुलिस की मुस्तैदी रही।
विज्ञापन

पुलिस ने बेवजह आने-जाने वाले और बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की। इसके चलते दोपहर के समय शहर की सड़कें पूरी तरह से सूनी नजर आईं। इस साप्ताहिक बंदी में मुख्य बात यह रही कि अब तक साप्ताहिक बंदी के दौरान ब्रांडेड आउटलेट्स और रेस्टोरेंट, ढाबे खुले रहते थे। मगर, इनको भी प्रशासन की सख्ती के चलते बंदी का पालन करना पड़ा। सिर्फ रेलवे स्टेशन और बस अड्डों के पास जनता का आवागमन जारी रहा। वहीं, इन दोनों स्थलों के पास कुछेक दुकानें भी खुलीं रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें