फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय: पंजीकरण 30 जून तक, गांव-गांव संपर्क कर रहे शिक्षक, बनी हेल्प डेस्क

Thu, 26 Jun 2025 11:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के वीसी प्रो एनबी सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय में पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 30 जून है। प्रवेश के लिए पंजीकरण जरूरी है।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के शिक्षक गांव-गांव जाकर विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए पंजीकरण कराने के लिए जागरूक कर रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए परिसर में प्रवेश हेल्प डेस्क की व्यवस्था भी की गई है। 

विज्ञापन


राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के वीसी प्रो एनबी सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय में पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 30 जून है। प्रवेश के लिए पंजीकरण जरूरी है। विश्वविद्यालय के शिक्षकों की टीम गांव-गांव जाकर विद्यार्थियों को पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित कर रही है। टीम का उद्देश्य ज्यादा-ज्यादा विश्वविद्यालय में प्रवेश कराने पर है। परिसर में हेल्प डेस्क भी बनाई गई है। 

जागरूक करने वाली शिक्षकों की टीम में डॉ. केशव शर्मा, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. हरज्ञान सिंह, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. मोहित कुमार डॉ. तहसीन मण्डल सफदर हाशमी डॉ. डीके वर्मा आदि शामिल हैं। गौरतलब है कि विश्वविद्यालय के पंजीकरण समर्थ पोर्टल के माध्यम से 5 मई से शुरू हो चुके है, जिसकी अंतिम तिथि 30 जून है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें