वीरेंद्र यादव अपने गांव वापस लौट रहे थे। रास्ते में तेज गति से जा रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। लोगों ने वीरेंद्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अतरौली के रामघाट कल्याण मार्ग पर जिरौली धूमसिंह पुलिस चौकी के पास एक कार ने बाइक सवार को रौंद दिया। इससे बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
गांव बैजला निवासी वीरेंद्र यादव 53 वर्ष पुत्र शंकरलाल एक ईंट भट्ठा पर मुनीम थे। 26 जून की सुबह वह किसी कार्य से गांव मलहपुर गए थे। करीब नौ बजे वह अपने गांव वापस लौट रहे थे। रास्ते में तेज गति से जा रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद कार सड़क किनारे पड़े कूड़े ढेर में धंस गई।
लोगों ने दौड़कर वीरेंद्र को उठाया और अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिससे परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया । खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी थी।