फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का मिजाज बदला, बूंदाबांदी के साथ बादल छाए

विज्ञापन
मैरिस रोड पर दोपहर में हुई बारिश में होकर गुजरती स्कूटी सवार छात्राएं। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
दो-तीन दिन मौसम सामान्य के बाद बृहस्पतिवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह बूंदाबांदी के साथ आसमान में बादल छाए रहे । इसके बाद पूरे दिन भर कभी धूप और कभी छांव का सिलसिला चलता रहा। तेज हवाएं भी चलती रहीं। लेकिन न्यूनतम तापमान के थोड़ा अधिक रहने के चलते सर्दी ने सताया नहीं। हालांकि, रात में भी तेज हवा और बारिश हुई।
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के प्रोफेसर अतीक अहमद कहते हैं कि इस तरह का मौसम आगामी एक-दो दिनों तक बना रहेगा। धूप भी खिली रहेगी, लेकिन कुछ समय के लिए आसमान में बादल भी छाए रहेंगे। आने वाले कुछ हफ्तों में कभी लगेगा कि बहुत गर्मी हो गई है लेकिन तभी बादल छाने और कुछ बूंदाबांदी होने से अचानक बदलाव महसूस होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें