फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर कोहरे की चादर, धूप न निकलने से बढ़ी ठिठुरन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को धूप खिलने के बाद मिली राहत बृहस्पतिवार को बरकरार नहीं रह सकी। सुबह से ही आसमान में कोहरा छा गया था। धूप नहीं निकलने से सर्दी बढ़ गई। दिन ढलते ही ठिठुरन और बढ़ गई और कोहरा भी घना होने लगा था। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्र्दता 82 प्रतिशत रही।
विज्ञापन

कोहरे के साथ कड़ाके की सर्दी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। लगातार पड़ रही सर्दी के चलते लोगों को इससे पैदा होने वाली शारीरिक समस्याएं सामने आने लगी हैं। जानकारों के मुताबिक अगले कुछ दिन इसी तरह के रहने वाले हैं। बुधवार को जब तेज चटक धूप खिली थी तो कुछ राहत मिली थी, लेकिन बृहस्पतिवार को लगभग पूरे दिन घना कोहरा छाया रहा। दोपहर बाद थोड़ी देर के लिए हल्की धूप निकली, लेकिन वह बेअसर रही।
दूसरी ओर लगातार सर्दी के चलते पैरों की उंगलियों में सूजन, एलर्जी, त्वचा पर लाल निशान पड़ जाना जैसी समस्याएं सामने आने लगी हैं। इसके लिए चिकित्सक पूरी सावधानी बरतने की बात कहते हैं। जेएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी कहते हैं कि पर्याप्त मात्रा में गुनगुने पानी का सेवन जरूर करें। जब तक धूप न निकल आए तब तक टहलने से बचें। इस समय हृदय रोग संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं इसलिए इसको लेकर लापरवाह न रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें