फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्मादी पत्रकार को झाड़ू से कर देंगे साफ : श्योराज जीवन

विज्ञापन
रेलवे रोड स्थित महक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी देते पूर्व सदस्य राष्ट्रीय स - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
हाथरस कांड के विवादों में घिरे श्योराज जीवन ने बुधवार को एक रेस्टोरेंट में प्रेसवार्ता कर बताया कि उन्मादी वह नहीं, बल्कि एक चैनल का एक पत्रकार है। वह पूरे देश में दंगे जैसा माहौल उत्पन्न करना चाहता था। इसी वजह से उन्हें फंसाया गया। उन्होंने कहा कि न्यायालय में मानहानि का वाद दायर कर दिया है। केस जीतने पर पांच अरब राशि का दावा ठोकूंगा। ऐसे उन्मादी पत्रकार और उनके षड़यंत्र को झाड़ू से साफ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

श्योराज जीवन ने कहा कि वाल्मीकि समाज को बदनाम करने की साजिश रची गई। वहीं अराजकता का माहौल बनाने के लिए संबंधित चैनल के पत्रकार ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी फंसाने की कोशिश की। अगर मैं दोषी हूं तो जेल भेज दिया जाए। नहीं तो इस मामले में दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज की आवाज दबाने का काम किया जा रहा है। इस विवाद से जान को खतरा हो गया है। अगर कुछ गलत होता है तो संबंधित पत्रकार ही जिम्मेदार होगा।
उन्होंने कहा कि एक खरोच भी आई तो समाज संबंधित लोगों को छोड़ने वाला नहीं है। पूरा की पूरा षड़यंत्र झाड़ू से साफ कर दिया जाएगा। इसके लिए न्यायालय में वाद भी दायर कर दिया है। सत्य की हमेशा जीत होती है। यहां एडवोकेट सरदार मुकेश सैनी ने कहा कि मानहानि का केस दायर कर दिया है। पत्रकार व उसके चैनल का पर्दाफाश किया जाएगा। यहां एडवोकेट शेरवानी ने कहा कि न्यायालय से बढ़कर कोई नहीं है। केस जीतने के बाद पांच अरब रुपये की मानहानि के मुकदमे का दावा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें