फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आईपीएल क्रिकेटर रिंकू की गली में जलभराव, थोड़ी सी बारिश से हो जाता है पानी ही पानी

Fri, 05 May 2023 07:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बारिश से गोविला गैस गली में जलभराव हो गया। पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह गली वीआईपी गली में शुमार है, इसी गली से होकर स्वर्णजयंती नगर का रास्ता जाता है। 
विज्ञापन
क्रिकेटर रिंकू सिंह के अलीगढ़ आवास की गली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ केकेआर के खिलाड़ी रिंकू सिंह ने भले ही 46 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर सम्मानजनक पहुंचाया, लेकिन बुधवार को अलीगढ़ में हुई बारिश से रिंकू की गली जलभराव हो गया, जो अगले दिन भी पानी नहीं निकल सका।

विज्ञापन


गुजरात टाइंटस के खिलाफ लगातार पांच गेंदों पर पांच छक्के मारकर रिंकू सिंह स्टार बन गए। बधाई देने वालों का तांता लग गया। गैस गोदाम में मीडिया का जमावड़ा रहा। जिलाधिकारी ने रिंकू के परिजन को अपने कार्यालय पर बुलाकर उनका सम्मान किया। 

शाम को बारिश से गोविला गैस गली में जलभराव हो गया। पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह गली वीआईपी गली में शुमार है, इसी गली से होकर स्वर्णजयंती नगर का रास्ता जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें