फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पति-देवर, ननद-सास के खिलाफ मुकदमा, दहेज में एक लाख रुपए और बाइक के लिए बहू की हत्या का आरोप

Fri, 05 May 2023 12:28 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

कुछ दिनों बाद ही ससुराल वाले बेटी को दहेज में एक लाख रुपये व बाइक के लिए प्रताड़ित करने लगे। बुधवार रात सभी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
कोर्ट का आदेश
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में दादों कस्बा के गांव सिंधौली खुर्द में बुधवार रात एक महिला की दहेज के लिए हत्या कर दी गई। महिला के मायके वालों ने पति, देवर, ननद व सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


कासगंज के थाना सुन्नी घड़ी के गांव किसौल निवासी चिम्मन लाल ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसने बेटी सोनी की शादी जुलाई 2021 को दादों के गांव सिंधौली खुर्द निवासी अवधेश पुत्र राकेश कुमार के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल वाले बेटी को दहेज में एक लाख रुपये व बाइक के लिए प्रताड़ित करने लगे। बुधवार रात सभी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

 कोतवाली निरीक्षक प्रमोद कुमार मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति अवधेश कुमार, देवर लल्ला व ननद गुंजन व सास के खिलाफ 498, 304बी 3/4 दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें