फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जलकल विभाग का बड़ा फैसला, होली के दिन तीन बार होगी पानी की आपूर्ति

Tue, 11 Mar 2025 12:50 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जलकल विभाग द्वारा हर दिन सुबह और शाम एक-एक घंटे पानी की सप्लाई घरों में की जाती है। होली पर पानी से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। सुबह, दोपहर और शाम को पानी सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन
जल - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली पर अलीगढ़ नगर निगम ने विशेष तैयारी की है। रंगों के त्योहार के मौके पर लोगों को पानी की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। पर्व को लोग पूरे उल्लास के साथ मना सकें, इसके लिए पानी की सप्लाई को लेकर जलकल विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। होली के दिन तीन समय पानी की आपूर्ति घरों में होगी।

विज्ञापन


महानगर में लगभग 14 से 15 लाख आबादी निवास करती है। इनको प्रतिदिन नगर निगम का जलकल विभाग वाटर वर्क्स गांधी पार्क, एलमपुर आदि में पानी की टंकी से सप्लाई दी जाती है। जलकल विभाग द्वारा हर दिन सुबह और शाम एक-एक घंटे पानी की सप्लाई घरों में की जाती है। हर क्षेत्र में समय अलग-अलग है। इसके लिए सभी जोन में अधिकारियों और कर्मचारियों का जिम्मा तय किया गया है। 

जलकल के प्रभारी जीएम सुरेश चंद्र ने बताया होली पर पानी से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। सुबह, दोपहर और शाम को पानी सप्लाई की जाएगी। दोपहर में भी एक घंटा पानी सप्लाई होगी। महापौर प्रशांत सिंघल ने बताया कि होली में पानी की किल्लत नहीं होगी। इसको लेकर पूरी रणनीति तैयार कर दी गई है। ओवरहेड टैंकों से दोपहर 12 से दोपहर एक बजे तक फुल प्रेशर से पानी की सप्लाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें