फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पाइप में लीकेज से घरों तक नहीं पहुंच रहा पानी

Thu, 30 Oct 2025 02:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
सादाबाद गेट पर मोहल्ला कहारान में अमृत योजना की पाइप लाइन से निकलता पानी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
करोड़ों रुपये खर्च कर शहर में अमृत योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइन में कई जगह लीकेज हो गए हैं, जिससे प्रेशर कम होने से पानी घरों तक नही पहुंच रहा है। पाइपलाइन बिछाने के लिए खादी गईं सड़कें भी दुरुस्त नहीं की गई हैं, जिससे अधिकांश रास्ते ऊबड़-खाबड़ हो गए हैं और इनसे आवागमन में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन




शहर के अधिकांश मोहल्लों का यही हाल है। पाइपलाइन बिछाने के लिए हुई खोदाई के कारण रास्ते जर्जर हो गए हैं। इन पर आए-दिन वाहन फंसने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई मोहल्लों में तो सप्लाई चालू होते ही पाइपलाइन में लीकेज के कारण पानी नाली में बहता रहता है, जिससे रास्तों में जलभराव हो जाता है।



इसी कारण घरों तक अमृत योजना का पानी नही पहुंच पाता। थोड़ा-बहुत पानी पहुंचता भी है तो वह गंदा होता है। कई शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई नही होती है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह का कहना है कि जो शिकायते मिल रही हैं, वहां टीम भेजकर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन





केस-1
शहर की आवास विकास कॉलोनी में बिछी पाइपलाइन में बीते ढाई साल से लीकेज है । एक जगह ठीक कराने के बाद दूसरी जगह लीकेज हो जाता है । रास्ते में गहरे -गहरे गड्ढे हो गए है। इन गड्ढों में पानी भरा रहने के कारण लोगों को परेशानी होती है । थोडा बहुत पानी पहुंचता है वो भी गंदा । कई बार शिकायत के बाद कोई समाधान नही होता है।
निखिल ,निवासी आवास विकास कॉलोनी




शहर के सादाबाद गेट के निकट मोहल्ला कहारान में लीकेज के कारण पानी नालियों में बहता रहता है। नलों तक पानी पहुंच ही नही पाता। थोड़ा-बहुत पहुंचता भी है तो वह गंदा होता है। इसकी शिकायत कई बार की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नही हुई है।
-शिवकुमार निवासी मोहल्ला कहारान




आगरा रोड पर गिजरौली में पाइपलाइन के आए दिन लीकेज होने के कारण घरों तक पानी नहीं पहुंच पाता। थोड़ा-बहुत पहुंचता भी है तो वह गंदा होता है और पीने योग्य नही होता है। इसकी शिकायत कई बार की जा चुकी है, लेकिन कोई समाधान नही हुआ है।
-उज्ज्वल निवासी गिजरौली




अलीगढ़ रोड पर मुंशी गजाधर सिंह मार्ग से खंदारी गढ़ी को जाने वाली अमृत योजना की पाइपलाइन में लीकेज होने से पानी का प्रेशर कम रहता है, जिससे घरों तक सप्लाई पहुंच ही नहीं पाती। पाइप लाइन बिछाने के दौरान खोदी गई सड़क ऊबड़-खाबड़ है।
विज्ञापन

-अशोक वर्मा निवासी मुंशी गजाधर सिंह मार्ग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें