फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : बाइकर्स विनय कटियार हत्याकांड में गवाहों के खिलाफ वारंट

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के रामघाट रोड इलाके के बहुचर्चित बाइकर्स गैंग के विनय कटियार हत्याकांड में लगातार तलबी के बावजूद गवाह अदालत में हाजिर नहीं हो रहे। इसे लेकर न्यायालय ने तीन गवाहों के खिलाफ वारंट जारी करते हुए अब दो जून अगली तारीख नियत की है। अगर इस तारीख पर भी गवाह पेश न हुए तो उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए जा सकते हैं। बता दें कि यह हत्याकांड वर्ष 2010 में हुआ था और लंबे समय से गवाही में मुकदमा लंबित है।
विज्ञापन

क्वार्सी क्षेत्र के रामघाट रोड पर बाइकर्स गुटों की गैंगवार में 9 सितंबर 2010 की दोपहर एक गुट के लीडर विनय कटियार की दिनदहाड़े विक्रम कालोनी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के प्रतिशोध में रामघाट रोड पर विनय समर्थकों ने जमकर उत्पात मचाया था। बाद में इस गैंगवार में कई हत्याएं हुईं। विनय की हत्या का मुकदमा करीब 6 साल से अधिक समय से गवाही में लंबित है। इस हत्याकांड में 9 आरोपी हैं। अदालत स्तर से लगातार गवाहों के खिलाफ समन जारी किए जा रहे हैं, मगर गवाह अदालत में हाजिर नहीं हो रहे। अब अदालत ने सख्त रुख अपनाया है। एडीजे विशेष एससीएसटी न्यायालय में लंबित मुकदमे में मंगलवार को गवाही की तारीख नियत थी। एडीजीसी चमन प्रकाश शर्मा के अनुसार इस मामले में प्रथम गवाह वादी मुकदमा के अलावा मुकदमे के दो गवाहों के खिलाफ अदालत ने वारंट जारी किए हैं। इस मामले में अब 2 जून तारीख नियत की गई है। अगर अब नियत तारीख पर गवाह अदालत में पेश न हुए तो गैर जमानती वारंट भी जारी किए जा सकते हैं।
फर्नेश कारोबारी अपहरण में वादी की गवाही पूरी
एडीजे-प्रथम शाहिद रजा की अदालत में मंगलवार को इगलास के चर्चित फर्नेश कारोबारी अपहरण कांड में वादी की गवाही पूरी हो गई। अब इस मामले में 24 मई अगली तारीख नियत कर दी गई है। इस दौरान जेल से हाथरस के कुख्यात अपराधी विनोद जाट को पेश किया गया, जबकि विनोद पथैना को भरतपुर से नहीं लाया जा सका।
विज्ञापन

इगलास में महानगर के शीशियापाड़ा के फर्नेश कारोबारी सुरेंद्र जिंदल को अगवा कर उनसे फिरौती वसूली गई थी। इसके बाद उन्हें छोड़ा गया था। इस मामले में कुख्यात बदमाश हाथरस मुरसान के विनोद जाट व भरतपुर के विनोद पथैना आरोपी हैं। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन इस मामले में वादी की गवाही दर्ज की गई। जिसे पूरा कराया गया है। एडीजीसी अमर सिंह तोमर के अनुसार अब इस मामले में 24 मई तारीख नियत की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें