फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अघोषित बिजली कटौती पर आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
शहर में हो रही अघोषित बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेस ने आंदोलन की चेतावनी दी है। रविवार को पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठा सोमवीर सिंह और महानगर अध्यक्ष नवेद खान के साथ वार्ता कर बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बंसल ने कहा कि अघोषित कटौती ने आम लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। उमस और गर्मी में लोग परेशान हैं। बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। कारोबार प्रभावित हो रहा है। यदि विभाग ने तुरंत कटौती पर रोक लगाकर निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। जनता और व्यापारियों के हित में सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी बिजली विभाग और प्रशासन की होगी। इस दौरान महानगर अध्यक्ष नवेद खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें