फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बरसात से दो गांवों में दीवारें गिरीं, दंपती सहित तीन घायल

Tue, 18 Jul 2023 12:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
गांव नगला मोहन टंडौली में गिरी मकान की दीवार। (संवाद) - फोटो : samvad
विज्ञापन
बरसात के चलते छर्रा और गंगीरी के दो गांवों में मकानों की दीवारें गिर गईं। इससे दंपती सहित तीन लोग घायल हुए हैं।हालत गंभीर होने पर दंपती को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन




छर्रा क्षेत्र के गांव नगला मोहन टंडौली निवासी लालाराम पुत्र मुंशी सिंह सोमवार की सुबह करीब सात बजे अपनी पत्नी पार्वती देवी के साथ घर पर बैठे थे तभी अचानक उनके मकान की दीवार गिर गई। दीवार के मलबे में दंपती दब गए। दीवार गिरते ही आसपास के लोग भागकर पहुंचे और दोनों को मलबे से बाहर निकाला।



सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन से हो रही बारिश के चलते मकान की दीवार गिरी। तहसील प्रशासन को भी सूचना दी है।
विज्ञापन




गंगीरी संवाद के अनुसार गांव उदयपुर निवासी अनोखे सिंह पुत्र विक्रम सिंह के मकान की दीवार भी सोमवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से अनोखे सिंह और वहीं पर बंधा उनका बकरा घायल हो गया। परिवार और पड़ोसियों ने उन्हें मलबे से बाहर निकालकर इलाज करवाया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें