त्योहारों पर घर जाने वाले यात्रियों को कंफर्म टिकट के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। अधिकांश ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची 100 के पार पहुंच चुकी है। ऐसे में लोगों को ट्रेनों में कंफर्म सीटें नहीं मिल पा रही हैं।
उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि त्योहारों को लेकर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। ट्रेन में 24 घंटे पहले ही तत्काल बुकिंग शुरू होती है। उन्होंने बताया कि दीपावली व छठ को लेकर रेलवे ने गाड़ियों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाने के साथ ही त्योहार स्पेशल ट्रेनें संचालित करने की कार्ययोजना तैयार कर ली है। इसका सफर करने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा।- अमित कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे
दिवाली पर कानपुर जाना है। ट्रेन में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। अब दूसरे वाहन की व्यवस्था देख रहे हैं। - मुनेंद्र कुमार, कानपुर देहातविज्ञापन विज्ञापन
छठ मैया के पूजन के लिए घर जाना है। सभी ट्रेनों में काफी भीड़ है। घर जाना जरूरी है। इसलिए अब दूसरे वाहन की तलाश कर रहे हैं। - राम चरन, पटना
रोडवेज ने शुरू की तैयारी, अतिरिक्त बसें चलेंगी
त्योहार पर बड़ी संख्या में लोग घर पर आते हैं। इसको लेकर अफसरों ने अतिरिक्त बसों के संचालन की व्यवस्था की है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि दिल्ली, कानपुर रूट पर यात्रियों की अधिक भीड़ रहती है। इसको लेकर इस रूट पर 250 बसें चलाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त कुछ बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। यात्रियों की संख्या को देखते हुए कुछ और बसों का संचालन कराया जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि त्योहार पर स्थानीय रूटों पर भी बसों की संख्या में इजाफा किया जाएगा, ताकि यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।