फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ई-बस संचालन का इंतजार, यात्री परेशान

विज्ञापन
बस के इंतजार में खड़े यात्री  - फोटो : samvad
विज्ञापन
कस्बे से जिला मुख्यालय अलीगढ़ जाने वाले मार्ग पर बेहतर परिवहन सुविधा के अभाव में लोग परेशान हैं। लोगों की मांग है कि इस रूट पर ई- बसों का संचालन किया जाए।
विज्ञापन


इस रूट पर केवल एक रोडवेज बस संचालित हो रही है, जो सुबह करीब 7:30 बजे अलीगढ़ जाती है और खैर होकर लौटती है। निजी बसों का संचालन करीब डेढ़ दशक से बंद है, जिससे यात्रियों को मजबूरन डग्गेमार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इन वाहनों में सवारियों को क्षमता से अधिक बैठाया जाता है, यहां तक कि लोग छतों पर बैठकर सफर करने को मजबूर हैं। करीब 22 किलोमीटर लंबे इस मार्ग से व्यापारी, छात्र और ग्रामीण प्रतिदिन जिला मुख्यालय जाते हैं, जबकि रास्ते में 20 से अधिक गांव पड़ते हैं। गोंडा-गोरई मार्ग भी डग्गामार वाहनों के हवाले है।

कस्बा निवासी मास्टर ऋषि कुमार व लवकुश गुप्ता, मगदा निवासी अजीत चौधरी, मांती निवासी सैम्पी चौधरी आदि का कहना है कि परिवहन विभाग हर बार सर्वे कर बस संचालन कके दाबे करता है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी रहती है। पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष अनिल गुप्ता और ब्लॉक प्रमुख चौधरी नरेंद्र सिंह ने बताया कि ई-बस संचालन के लिए प्रशासन से मांग की जा चुकी है और जल्द समाधान की उम्मीद है। रोडवेज के क्षेत्रीय सतेंद्र वर्मा ने बताया है कि ई-बस चलाने का आदेश केवल शहरी क्षेत्र में है। देहात में ई-बस के संचालन का आदेश अभी प्राप्त नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें