फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: हाथरस लोकसभा के लिए इगलास-छर्रा में मतदान 7 मई को, रहेगा सार्वजिनक अवकाश

Sat, 04 May 2024 07:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

हाथरस लोकसभा चुनाव में अलीगढ़ की इगलास एवं छर्रा विधानसभा में निवास कर रहे मतदाता श्रमिक जो खैर, बरौली, अतरौली, कोल एवं अलीगढ़ में स्थिति प्रतिष्ठानों में कार्य कर रहे हैं, उनको प्रतिष्ठान के स्वामियों द्वारा 07 मई को सवेतन अवकाश दिया जाएगा।
विज्ञापन
वोटिंग - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जनपद की इगलास व छर्रा विधानसभा हाथरस लोकसभा क्षेत्र में हैं, यहां 7 मई को मतदान होगा। इस दिन वोट डालने के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी ने अलीगढ़ जिले की दो विधानसभाओं में 7 मई को मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। उप श्रम आयुक्त सियाराम ने बताया है कि हाथरस लोकसभा चुनाव में अलीगढ़ की इगलास एवं छर्रा विधानसभा में निवास कर रहे मतदाता श्रमिक जो 71-खैर, 72-बरौली, 73-अतरौली, 75-कोल एवं 76-अलीगढ़ में स्थिति प्रतिष्ठानों में कार्य कर रहे हैं, उनको प्रतिष्ठान के स्वामियों द्वारा 07 मई को सवेतन अवकाश दिया जाएगा। दुकानों एवं वाणिज्यिक अधिष्ठानों व कारखानों द्वारा मनाया जाने वाला सामान्य साप्ताहिक बंदी का दिन नहीं हैं, तो मतदान के वास्तविक दिन बंदी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। अगले साप्ताहिक अवकाश के दिन उनसे कार्य नहीं लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें