मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के तहत सेंटर प्वाइंट चौराहा, कलेक्ट्रेट चौराहा, नगर निगम चौराहा, सासनी गेट चौराहा पर नुक्कड़ नाटक के जरिये लोगों को मतदाता पहचान पत्र बनवाने व मत डालने के लिए जागरुक किया।
विज्ञापन
नुक्कड़ नाटक में ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल, चिरंजी लाल बालिका इंटर कॉलेज, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कारेका इगलास, चिरंजी लाल बालिका इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं शामिल हुईं। यहां प्रधानाचार्या मनोरमा ठाकुर, सुशील कुमार शर्मा, रिचा महेश्वरी, जयमाला ठाकुर, वर्षा सक्सेना, नीतिका वार्ष्णेय आदि मौजूद रहीं।