फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: हमीदपुर बबरोतिया में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
लोक निर्माण एवं सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन। स्रोत : स्वयं - फोटो : samvad
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव हमीदपुर बबरोतिया के ग्रामीणों ने गुरुवार को लोक निर्माण एवं सिंचाई विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मांग है कि शिकायत करने के बाद भी गांव को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग और पुलिया की मरम्मत अभी तक नहीं कराई है।
विज्ञापन

गांव निवासी बंटी यादव का कहना है कि अधिशासी अभियंता को पत्र देकर गांव हमीदपुर, रुस्तम नगर, टोडरपुर और कस्बा सांकरा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की समस्या से अवगत कराया था। बारिश के चलते मार्ग पूरी तरह कट गया है तथा पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। गंगा किनारे खादर क्षेत्र के स्कूली बच्चों को पैदल तथा निजी वाहनों से स्कूल आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इसके अलावा गांव के पास गंगा किनारे बनाए जा रहे बांध की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। बहुत कम मात्रा में मिट्टी डालकर बांध को नीचा बनाया जा रहा है। यदि गंगा में बाढ़ आती है तो बांध के ऊपर से पानी गांव में प्रवेश कर सकता है। चेतावनी दी कि गांव के कच्चे मार्ग, पुलिया और बांध की समस्या का जल्द समाधान नहीं कराया तो अगले सप्ताह एसडीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में लटूरी सिंह, राजू, सत्यपाल सिंह, अंकित, गीतम सिंह, भीकम सिंह, राजेंद्र सिंह, सोनू कुमार, राजपाल, मक्खन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें