फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी के लिए कप्तान के दफ्तर पर धरने पर बैठे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
टप्पल क्षेत्र में हुई दहेज हत्या के मामले में नामजदों की गिरफ्तारी न होने से खफा ग्रामीण सोमवार को काफी संख्या में एकत्रित होकर एसएसपी दफ्तर पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक दबाव में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने का आरोप लगाया। बाद में एसपी देहात के आश्वासन पर ही वे वापस गए। इस मामले में देर रात एक गिरफ्तारी कर ली गई है।
विज्ञापन

इगलास के शिवपुरी की मनोरमा की शादी जट्टारी निवासी कुलदीप संग 20 जनवरी 2018 को हुई थी। आरोप है कि दहेज के लिए उत्पीड़न कर रहे ससुरालियों ने 12 जून को मनोरमा की हत्या कर दी। इस मामले में पति आदि पांच ससुरालियों पर मुकदमा टप्पल में दर्ज है। मगर आरोप है कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। इसमें राजनीतिक दबाव के चलते इलाका पुलिस गिरफ्तारी से बच रही है। इसी से खफा काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर एसएसपी कार्यालय पहुंच गए। यहां धरने पर बैठ गए। बाद में एसपी देहात ने उनकी समस्या सुनते भरोसा दिलाया। तब वे वापस लौटे। इधर, देर रात इस मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें