फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: शराब के ठेके पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव डेटा जलालपुर में मुख्य मार्ग पर बने शराब ठेके पर ग्रामीण सोमवार की शाम को पहुंच गए। उन्होंने ठेके का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। बंद कराने की मांग करते हुए एसडीएम के नाम ज्ञापन थाना पुलिस को दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया है कि करीब तीन साल पहले गांव में घुसते ही मुख्य मार्ग पर ठेका खुला था। शुरुआत में तो माहौल ठीक रहा, लेकिन अब आए दिन इस रास्ते पर शराब के नशे में लोग गाली-गलौज करते हैं। इससे महिलाओं व बच्चों को निकलने में परेशानी होती है। कई बार इनकी वजह झगड़ा भी हुआ है। सोमवार को गांव की महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग ठेके पर पहुंच गए और प्रदर्शन किया। जानकारी होने पर थाना पुलिस पहुंच गई। उन्होंने लोगों को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें