फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कीचड़ भरी गलियों से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 06 Jan 2026 02:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत नगला जीवाराम में रास्ते और गलियों पर कीचड़ भरा है। इससे परेशान ग्रामीणों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।
विज्ञापन

कहा कि गांव की इस गंभीर समस्या पर कई बार ग्राम प्रधान सहित उच्चाधिकारियों को पत्र दे चुके हैं लेकिन आज तक समस्या दूर नहीं हुई। गलियां और रास्ते कीचड़ से भरे हैं। गोबर फेंकने सहित अन्य घरेलू कामों के लिए घर से बाहर निकलने पर महिलाएं कीचड़ में फिसलकर गिर रही हैं। दुपहिया और चारपहिया वाहन कीचड़ में फंस जाते हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लंबे समय से बनी इस समस्या पर ग्राम प्रधान सहित किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने आज तक ठोस कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणाें ने चेताया कि समस्या का जल्द समाधान नहीं होने पर वह आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में श्यौदान सिंह, विनोद कुमार, योगेंद्र यादव, रामजीत, अनिल यादव, हरिओम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें