फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: ग्रामीणों ने स्कूल में बंद किए गोवंश, पढ़ रहे बच्चों में मची अफरा-तफरी, एसडीएम ने कही जांच की बात

Wed, 27 Dec 2023 03:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में अतरौली क्षेत्र के औरेनी दलपतपुर के पूर्व माध्यमिक विद्याालय में 27 दिसंबर की दोपहर 12 बजे के करीब उस वक्त  अफरा-तफरी मच गई, जब ग्रामीणों ने गोवंश को दोड़ते हुए स्कूल में भर दिया। इससे स्कूल में पढ़ रहे बच्चे डर गए। कई बच्चों की तो डर के मारे घिग्गी बंध गई।
विज्ञापन
औरेनी दलपतपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में खड़े गोवंश - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परेशान होकर ग्रामीणों ने स्कूल प्रांगण में गोवंश बंद दिए। स्कूल में अचानक इतनी संख्या में गोवंश को देखकर शिक्षक ही नहीं वहां पढ़ रहे बच्चों के भी होश उड़ गए। गोवंश से बच्चों को बचाने के लिए शिक्षकों ने कक्षा में अंदर ही रहने की हिदायत दी। मामले पर एसडीएम ने जांच कराने की बात कही है।

विज्ञापन




अलीगढ़ में अतरौली क्षेत्र के औरेनी दलपतपुर के पूर्व माध्यमिक विद्याालय में 27 दिसंबर की दोपहर 12 बजे के करीब उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ग्रामीणों ने गोवंश को दौड़ते हुए स्कूल में बंद दिया। इससे स्कूल में पढ़ रहे बच्चे डर गए। कई बच्चों की तो डर के मारे घिग्गी बंध गई। गोवंशों ने स्कूल से दीवार फांदकर भागने तक का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण वहां पर लट्ठ लेकर गोवंशों को रोकने के लिए खड़े हो गए।  स्कूल की छुट्टी के बाद गोवंशों को ट्रक में भरकर गोशाला भिजवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेहूं की कच्ची फसल खेतों में खड़ी हुई है। किसान दिन-रात खेतों में पहरा देकर छुट्ठा गोवंशों से फसलों की सुरक्षा कर रहे हैं। सर्द रातों में पहरे से किसान बहुत परेशान हैं। गोवंशों की संख्या क्षेत्र में बहुत अधिक है। ग्रामीणों ने गोवंशों से परेशान होकर उन्हें स्कूल में भर दिया। उन्होंने ये नहीं सोचा कि यदि कोई गोवंश बिगड़ गया होता, तो बच्चों के लिये बड़ा खतरा भी बन सकता था। हाल ही में अतरौली की डुकरिया वाली प्याऊ पर सांडों की लड़ाई में एक किसान की जान जा चुकी है। एसडीएम ने स्कूल में गोवंश को भरने की जांच कराने की बात कही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें