फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पशु चोर को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा, एक फरार, मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल

Thu, 08 May 2025 01:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रात करीब एक बजे अचानक पशु चिल्लाने लगे। एक भैंस गायब थी। भैंस को खोजने के लिए गली में निकले तो देखा कि दो बदमाश उसकी भैंस को ले जा रहे हैं। एक चोर को भैंस के साथ ही पकड़ कर रस्सी से बांध लिया।
विज्ञापन
भैंस चोर भेजा जेल - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के गांव शेखा में 6 मई की रात एक किसान की भैंस चोरी कर ले जा रहे दो बदमाशों को जगार होने पर ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। ग्रामीणों ने एक चोर को भैंस के साथ पकड़ लिया। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


गांव शेखा निवासी किसान जितेंद्र कुमार पुत्र नाहर सिंह ने बताया है कि 6 मई की रात वह अपने परिजनों के साथ सो रहे थे। रात करीब एक बजे अचानक पशु चिल्लाने लगे। पास जाकर देखा तो एक भैंस गायब थी। भैंस को खोजने के लिए गली में निकले तो देखा कि दो बदमाश उसकी भैंस को ले जा रहे हैं। उसने शोर मचाया तो अन्य ग्रामीण आ गए। एक चोर को भैंस के साथ ही पकड़ कर रस्सी से बांध लिया।

सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। पुलिस चोर को हिरासत में लेकर थाने ले गई है। कार्यवाहक थाना प्रभारी दुलीचंद यादव का कहना है कि पकड़े गए चोर ने अपना नाम सुनील पुत्र साहुकार यादव निवासी गांव महमूदपुर थाना सिकंदराराऊ जिला हाथरस बताया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें