राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की बीए की परीक्षा सात जनवरी से शुरू होंगी। बीसीए की परीक्षाएं 10 जनवरी से शुरू होंगी। बीएससी, बी.कॉम, बीबीए की परीक्षाएं 15 जनवरी से होंगी।
अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) में स्नातक और परास्नातक के विषम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण आज होगा। 2 जनवरी को इसके लिए 25 आपत्तियां आईं हैं।
विज्ञापन
विवि के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि आपत्तियों में परीक्षा केंद्र की दूरी ज्यादा होने की बात सामने आई है। इसके साथ ही एक-दूसरे महाविद्यालय में परीक्षा केंद्र आ जाने पर भी आपत्ति दर्ज कराई गई है। 3 जनवरी को आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद केंद्रों की सूची जारी कर दी जाएगी।
परीक्षाएं 7 जनवरी से
बीए की परीक्षा सात जनवरी से शुरू होंगी। बीसीए की परीक्षाएं 10 जनवरी से शुरू होंगी। बीएससी, बी.कॉम, बीबीए की परीक्षाएं 15 जनवरी से होंगी। डीएलआईएस की परीक्षाएं 16 जनवरी से होंगी। एमए व एमकॉम की परीक्षाएं 8 जनवरी से होंगी। एमएससी की परीक्षाएं 11 जनवरी से होंगी। बीएएलएलबी व एलएलबी की परीक्षाएं 12 जनवरी से होंगी। एमएड की परीक्षाएं पांच फरवरी से हाेंगी।
शैक्षणिक सत्र 2024-25 के विषम सेमेस्टर स्नातक (प्रथम, तृतीय, पंचम) और परास्नातक (प्रथम, तृतीय) सेमेस्टर की परीक्षा तीन पाली में होगी। सुबह 8:30 बजे से सुबह 10:30 बजे तक पहली पाली होगी। सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक दूसरी पाली होगी। दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तीसरी पाली होगी।