विजयगढ़ थाने में एक सिपाही कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। उसके बाद पूरे थाने में तैनात सभी लोगों को एहतियात बरतने की हिदायत दी गई है। सिपाही के करीबी और दोस्तों को क्वारंटीन कराया जा रहा है, जिससे बीमारी का प्रसार होने से रोका जाए।
थाना विजयगढ़ में 38 सैंपल लिए गए थे। उसमें से एक सिपाही संक्रमित पाया गया है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि उनको कमरे में होम क्वारंटीन किया गया है। जिस किसी की समस्या होगी, वह अब थाने के गेट पर सुनी जाएगी। थानाध्यक्ष ने कहा कि जो भी प्रशासन का आदेश होगा, उसे अमल किया जाएगा। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने अनभिज्ञता जताई है। उन्होंने कहा कि विजयगढ़ थाने की सूचना नहीं है। इधर, पुलिस अधिकारियों ने इस संक्रमण का मामला सामने आने के बाद देहात के सभी थानों में तैनात पुलिस कर्मियों को बचाव और जागरूकता के साथ काम करने की सलाह दी है।