फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिक खुद को लाचार न समझें : जिला जज

Sun, 28 Feb 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा श्रम विभाग के सहयोग से शनिवार को रेडियंट स्टार इंगलिश स्कूल पर श्रमिकों के लिए विधिक साक्षरता, जागरूकता एवं सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ प्राधिकरण अध्यक्ष/जिला जज यूसी श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि श्रमिक अपने आप को लाचार न समझें। संविधान में आपके हित उतने ही सुरक्षित हैं, जितने सभी के। आपके अधिकारों का कहीं भी हनन होता है तो प्राधिकरण आएं।
विज्ञापन

इस मौके पर एडीजे एके पुंढीर ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में श्रमिकों का महत्वपूर्ण योगदान है। विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव संजय चौधरी ने कहा कि प्राधिकरण हर कमजोर वर्ग का प्रहरी है। कहीं भी यदि श्रमिकों या अन्य गरीब लोगों के अधिकारों का हनन हो रहा है। सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। तो आप बेहिचक प्राधिकरण आएं।
प्राधिकरण आपको हर संभव विधिक सहायता उपलब्ध कराएगा। श्रम प्रवर्तन अधिकारी आरएल पटेल ने विभाग द्वारा श्रमिकों को दी जाने वाली मदद योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर सिविल जज खैर घनेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में रेडियंट निदेशक मंडल से महक सिंघल, गौरव हरकुट, मेघा सिंघल आदि ने अतिथियों का सम्मान किया। संचालन स्कूल की प्रधानाचार्या अंजू राठी ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें