फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ को अपशब्द कहते युवक का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपशब्द कहते हुए युवक का वीडियो वायरल हुआ है। यह युवक वीडियो में रिकार्डिंग करते हुए खुलकर योगी आदित्यनाथ को अपशब्द कह रहा है और चेतावनी दे रहा है कि जहां ये वीडियो किसी को देना है दो। इस वायरल वीडियो पर भाजपा युवा मोर्चा के महानगर मंत्री हर्षद हिंदू ने देहली गेट थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

तहरीर में हर्षित हिंदू ने आरोप लगाया है कि उनको एक व्यक्ति की फेसबुक वॉल पर यह वीडियो देखने को मिली, जिसमें युवक योगी आदित्यनाथ को अपशब्द कह रहा है। यह युवक भुजपुरा का रहने वाला है। इंस्पेक्टर देहली गेट प्रमेंद्र कुमार के अनुसार तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपी को तलाशा जा रहा है। इस दौरान तहरीर देने जाने वालों में विशाल देशभक्त, मयंक कुमार, अंकुर शिवाजी, शंकर सिंघल, विजेता शर्मा, अरुण महादेव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें