कोल तहसील के एक लेखपाल का एक दस्तावेज बनाने के नाम पर 50 रुपये लेने का वीडियो वायरल होने के मामले में एसडीएम ने जांच बैठा दी है। सोमवार को कई व्हाट्स एप ग्रुप पर यह वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में लेखपाल रुपये लेते दिख रहा है। एसडीएम कोल अनीता यादव के मुताबिक वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
वायरल वीडियो में रिश्वत लेते दिख रहे लेखपाल का नाम तनवीर अली बताया जा रहा है। वीडियो में लेखपाल पहले तो कुछ काम करता दिख रहा है। काम के दौरान एक व्यक्ति किसी काम की कहता है तो लेखपाल उससे 50 रुपये की मांग करता है। दस्तावेज पर मुहर लगाने के बाद लेखपाल उक्त व्यक्ति से 50 रुपये लेते दिख रहा है। कुल 1 मिनट 15 सेकेंड का यह पूरा वीडियो है। ब्यूरो