फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीई ने टिकट चेकिंग के बहाने युवती को छेड़ा, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म 3-4 पर सोमवार रात को रीवा एक्सप्रेस का इंतजार कर रही प्रयागराज की एक युवती के साथ यहां कार्यरत एसटीई प्रमोद कुमार ने टिकट चेकिंग के बहाने छेड़खानी कर दी। युवती के साथ उसकी मां भी थी। मां ने सीटीई को खरी-खोटी सुनाई तो वह मौके से भाग निकला। इस पर पीड़िता की मां ने जीआरपी थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। जीआरपी ने मंगलवार दोपहर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहीं, रेलवे ने आरोपी एसटीई को निलंबित कर दिया है। आरोपी हाथरस जिले के हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव रुंद का रहने वाला है।
विज्ञापन

वाकया सोमवार रात 10 बजे करीब का है। प्रयागराज की एक 18 वर्षीय युवती अपनी मां के साथ स्टेशन पर पहुंची थी। वहां प्रवेश द्वार पर प्रमोद कुमार ने युवती और उसकी मां की टिकट चेक की। इसके बाद उनको अंदर जाने दिया। युवती के मुताबिक मां और वह प्लेटफार्म 3-4 पर बैठकर रीवा एक्सप्रेस के आने का इंतजार कर रही थीं, तभी उक्त एसटीई उसके पास आया और बैठ गया। टिकट चेकिंग के बहाने नंबर मांगने लगा। उसने मां को यह बात बताई तो मां ने उसे खरी-खोटी सुनाई तो वह वहां से चला गया। साथ ही मां ने स्टेशन पर एक रिश्तेदार को बुला लिया। इसके बाद जीआरपी थाने में तहरीर दी गई है। जीआरपी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह के मुताबिक युवती की तहरीर पर आरोपी एसटीई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इधर, प्रयागराज डिवीजन के पीआरओ केशव त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी एसटीई को निलंबित कर मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें