फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: होटल में रोटी पर थूक लगा रहे युवक का वीडियो वायरल, आरोपी कारीगर गिरफ्तार कर भेजा जेल

Fri, 13 Feb 2026 05:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

तंदूरी रोटी बनाते समय कारीगर के थूकने का वीडियो सामने आया। पुलिस ने रोटी बनाने वाले कारीगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
रोटी पर थूकना - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गभाना क्षेत्र के गांव कलुआ में होटल राजपूत में रोटी पर थूक लगा रहे युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कारीगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

आरोप है कि कोटा खास निवासी नासिर खान रोटी बेलने के बाद उस पर कई बार थूक लगाता और फिर उसे तंदूर में डालता है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की। हिंदू रक्षादल के जिलामंत्री दिनेश लोधी ने नासिर के थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि न नासिर को होटल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें