फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिशूल दीक्षा: गरजे विहिप के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र जैन, बोले-अब भारत भूमि पर नहीं चलेगा जिहाद

Sun, 22 Dec 2024 05:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र जैन ने अलीगढ़ में कहा कि राजनीतिक स्वार्थी लोग हमें जातियों में बांटना चाहते हैं। हमें न बंटना है, न घटना है और न कटना है।
विज्ञापन
विहिप व बजरंग दल का शौर्य सभा व त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र जैन ने कहा कि भारत भूमि पर अब जिहाद नहीं चलेगा। सनातन न कभी मिटा है, न मिटेगा। यह अमर है, इसे मिटाने की सोच रखने वाले मिट जाएंगे।

विज्ञापन


विहिप राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र जैन 22 दिसंबर को बजरंग दल द्वारा लाल बहादुर शास्त्री कन्या महाविद्यालय में आयोजित शौर्य सभा एवं त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जहां भी मुसलमान बहुलता में होते हैं, वहां अल्पसंख्यकों का रक्त बहाया जाता है। बांग्लादेश इसका ताजा उदाहरण है। बांग्लादेश में हिंदुओं पर जो हो रहा है, उसकी चिंता केवल हिंदुस्तान कर रहा है। यूएनओ को वहां शांति सेना भेजनी चाहिए। हम वहां हिंदुओं को मरने नहीं देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजनीतिक स्वार्थी लोग हमें जातियों में बांटना चाहते हैं। हमें न बंटना है, न घटना है और न कटना है। उन्होंने अलीगढ़ का जिक्र करते हुए कहा कि यह अलीगढ़ नहीं हरिगढ़ है। राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने जमीन दी, तब अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय बना। अब यहां राजा से ज्यादा जिन्ना का नाम लिया जाता है। यहां मुस्लिम नेता और अंग्रेजों की मिलीभगत से मुस्लिम एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज बना था। जिन्ना ने कहा था कि यह मुसलमान का शस्त्रागार है। केंद्रीय विश्वविद्यालय हिंदू विरोधी गतिविधियों का अड्डा बन चुका है। एएमयू के छात्र देश का खाते हैं, इस देश का बनकर रहेंगे तो सुखी रहेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें