विहिप के अंतर्राष्ट्रीय संगठन महामंत्री दिनेश चंद्र ने केंद्र सरकार को चेताया है कि यदि सरकार ने अब मंदिर निर्माण में देरी की तो हिंदू समाज अपने तरीके से कुछ भी कर सकता है।
वह यहां बाला जी गौ चिकित्सालय में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर हिंदू समाज की श्रद्घा, भावना से जुड़ा मसला है।
इसमें कोर्ट लगातार अपने फैसले में देरी करती आ रही है। कोर्ट को तो 1992 में ही इसमें निर्णय दे देना था। ऐसे में हम प्रार्थना करते है कि उच्चतम न्यायालय इस मामले में जल्द फैसला दें।
उन्होंने यह भी कहा कि अगर न्यायालय जल्द फैसला नहीं दे रहा तो इसमें केंद्र सरकार को पहल करनी चाहिए। अब इस मामले में देरी उचित नहीं है।
एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार भी इस मामले में देरी करेगी तो फिर हिंदू समाज की भावनाओं के हिसाब से जो होगा वो होगा। रोहिंग्या मुसलमानों के बारे में पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि इन पर पूर देश में प्रतिबंध लगना चाहिए, यह घुसपैठिए है।