अलीगढ़ में थाना गंगीरी के गांव रतरोई निवासी 21 वर्षीय राहुल कुमार पुत्र सुखवीर सिंह पशुओं के चिकित्सक थे। राहुल कुमार को 24 अक्तूबर को बुखार आया तो उन्होंने छर्रा एक चिकित्सक से दवा ली। 25 अक्तूबर की शाम को राहुल की हालत बिगड़ने लगी तो परिवार वालों ने राहुल को अलीगढ के एक अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
अस्पताल में राहुल की जांच की गई। रिपोर्ट में बताया गया कि राहुल को डेंगू बुखार है। इलाज के दौरान राहलु की रात तीन बजे के करीब मौत हो गयी। परिवार वालों ने राहुल के शव को गांव लाकर 26 अक्तूबर को अंतिम संस्कार कर दिया। परिवार वालों ने बताया कि राहुल की डेंगू बुखार के चलते इलाज के दौरान मौत हुई है। राहुल ने अपने पीछे मां, पत्नी और ढाई माह के बेटे को रोते बिलखते छोडा है। परिवार में मातम छाया हुआ है।