डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में आयोजित महिला एवं पुरुष पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय की महिला टीम उप विजेता रही। कॉलेज की मुक्ता गौतम ने 46 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
आगरा के आनंद कॉलेज आफ एजूकेशन आगरा में आयोजित हुई प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में महिला एवं पुरुष टीमों ने भाग लिया।
इसमें श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय अलीगढ़ की सीमा वशिष्ठ ने रजत पदक प्राप्त किया। दीक्षा चौधरी ने 49 किलो भार वर्ग में रजत पदक पदक, सपना शर्मा ने 52 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक तथा मुक्ता गौतम ने 46 किलोग्राम में भर वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त कर अलीगढ़ का नाम रोशन किया। पुरुष वर्ग में शैलेंद्र प्रताप सिंह ने 59 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान महिला टीम मैनेजर के रूप में डॉ रोली अग्रवाल एवं डॉ शाहनवाज खान एवं पुरुष वर्ग की टीम के लिए टीम मैनेजर डॉ लाल सिंह और डॉ फुजैल अहमद आदि मौजूद रहे। कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर अरुण कुमार गुप्ता ने विजेताओं के लिए शुभकामनाएं दी हैं। ब्यूरो