फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi Masjid Case: हिजाब-लाउडस्पीकर पर विवादित भाषण देने वाली रुबीना का बड़ा बयान, सपा नेता बोलीं-ज्ञानवापी मंदिर है तो...

Wed, 18 May 2022 11:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

समाजवादी पार्टी की नेता रुबीना खानम ज्ञानवापी मस्जिद मामले में कहा है कि अगर मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनाई गई थी, तो मुस्लिम भाइयों को उस जमीन को हिंदू भाइयों को दे देनी चाहिए।
 
विज्ञापन
रूबीना खानम - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे के मामले में समाजवादी पार्टी की नेता रुबीना खानम का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा है कि अगर मंदिर को तोड़कर ज्ञानवापी मस्जिद बनाई गई थी, तो मुस्लिम भाइयों को उस जमीन को हिंदू भाइयों को दे देनी चाहिए।
विज्ञापन


रुबीना ने यह बयान वीडियो जारी करके दिया है। हिजाब प्रकरण में बयान देकर रुबीना सुर्खियों में आई थीं। उन्होंने हिजाब पर बयान दिया था कि अगर कोई हमारे हिजाब पर हाथ डालेगा तो उसके हाथ काट दिए जाएंगे। रुबीना ने लाउडस्पीकर को लेकर कहा था कि मुसलमान को छेड़ने की कोशिश न करें। 

ऐसा हुआ तो हम महिलाएं मंदिरों के बाहर बैठकर लाउडस्पीकर पर कुरान का पाठ करेंगी। रुबीना ने वीडियो में बताया कि 'मैं मानती हूं इस मामले में हिंदू पक्ष जो दावा कर रहा है कि ज्ञानवापी मस्जिद वाराणसी प्राचीन काल में मंदिर था और किसी शासक ने बलपूर्वक इस मंदिर को तोड़कर वहां पर मस्जिद बनाई थी। 
विज्ञापन


अगर यह साबित हो जाता है तो हमारे मुस्लिम समाज, धर्म गुरु, उलेमा को जमीन हिंदू पक्ष को वापस दे देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उलेमा को समझना चाहिए कि किसी भी कब्जा की हुई जमीन पर, किसी भी छीनी हुई जमीन पर बल पूर्वक कब्जा किया गया है तो हमारे इस्लाम में वहां पर नमाज पढ़ना हराम है। यह बात मुस्लिम समाज के लोगों को समझनी चाहिए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें